फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Today Azamgarh will get its MP

आज आजमगढ़ को मिलेगा अपना सांसद

Sun, 26 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Today Azamgarh will get its MP
आजमगढ़। सदर लोकसभा क्षेत्र को आज अपना नया सांसद मिल जाएगा। हालांकि चुनाव में 13 प्रत्याशी खड़े हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ, सपा के धर्मेद्र यादव और बसपा के शाह आलम गुड्डू जमाली के बीच रहा है।
विज्ञापन

लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान 23 जून को हुआ था, जिसमें लोकसभा क्षेत्र के नौ लाख आठ हजार 623 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। इसमें चार लाख 66 हजार 23 पुरुष मतदाता और चार लाख 42 हजार 600 महिला मतदाता रहीं। मतदान के बाद सभी ईवीएम को एफसीआई गोदाम बेलइसा में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को डीएम और एसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन और उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा उपचुनाव की पूरी मतगणना सुबह आठ बजे से 14 टेबल पर चक्रवार होगी। करीब 32 से 35 राउंड तक मतगणना चलेगी। अनुमान है कि दोपहर दो बजे तक मतगणना का परिणाम आ जाएगा। आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र गोपालपुर, सगड़ी, आजमगढ़, मुबारकपुर और मेंहनगर आते हैं। इनमें से मेंहनगर में सबसे अधिक 35 चक्र की मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा होगी। शेेष विधानसभाओं में 32 राउंड तक मतगणना पूरी हो जाएगी। तीन सुरक्षा चक्र बनाए गए हैं। इनको पार करने के बाद ही कोई मतगणना स्थल तक पहुंच सकेगा। किसी को भी मोबाइल के साथ अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed