फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three people committed suicide by hanging

Azamgarh News: फंदा लगाकर तीन व्यक्तियों ने की खुदकुशी

Mon, 21 Aug 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three people committed suicide by hanging
कोतवाली समेत तीन थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुई खुदकुशी की तीन घटनाएं हुईं। जिसमें तीन लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। एक ने लिखे गए सुसाइड नोट में खुदकुशी का कारण कर्ज से दबा होना बताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

सरायमीर : थाना क्षेत्र के चक कोट गांव निवासी रामअनुज 55 रविवार की रात खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे। देर रात न जाने कब वह घर से निकले और गांव से 100 मीटर की दूरी पर स्थित चिलबिल के पेड़ से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। भोर में गांव के कुछ लोग शौच के लिए जा रहे थे तो उनकी नजर लाश पर पड़ी। सूचना पर परिजन व ग्रामीण जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरावाया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिस पर उसने लिखा है कि वह काफी कर्ज से दबा होने से खासा परेशान है। इसी के चलते उसने यह यह कदम उठाया है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। यह भी लिखा कि उसके बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों को सौंप दिया जाए। वह एक पुत्र व चार पुत्रियाें का पिता था। पुत्र रोजीरोटी के लिए मुम्बई रहता है।
विज्ञापन

बलरामपुर : शहर कोतवाली के उकरौड़ा गांव निवासी जितेंद्र प्रजापति 38 का शव सोमवार की सुबह हाफिजपुर स्थित देशी शराब की दुकान के पास शीशम के पेड़ में गमछे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों के अनुसार, रविवार की रात जितेंद्र अपनी पत्नी गुड़िया से यह कह कर निकला था कि वह दूसरे घर पर सोने जा रहा है। वह दो पुत्रियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पवई थाना के चकिया सुलेमपुर में चल रहे हाईवे के काम में कार्यरत सौरभ सिंह रजावत 28 निवासी इसरी थाना नया गांव जिला भिंड मध्य प्रदेश ने रविवार की रात रस्सी के सहारे पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। वह चकिया सुलेमपुर में स्थित कंपनी के कैप कार्यालय स्थित आवास में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed