फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   three lakh rupees necklace was stolen from bag report filed azamgarh

Crime: चलती ऑटो में हुई उचक्कागिरी, महिला के बैग से तीन लाख का हार उड़ाया, रपट दर्ज

Wed, 06 Mar 2024 09:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 09:41 PM IST
सार

Crime: अधिवक्ता श्वेतांक दत्त मिश्रा बुधवार को अपनी पत्नी संग जिला मुख्यालय रिश्तेदारी में जा रहे थे। वे गंभीरपुर से एक ऑटो में सवार हुए। कोटिला में दो और महिलाएं सवार हो गईं। रानी की सराय कस्बा पहुंचने पर दोनों महिलाएं ऑटो से उतार गईं। इस बीच, अधिवक्ता की पत्नी ने बैग देखा तो वो खुला हुआ था। आशंका के चलते बैग चेक किया गया तो सोने का हार गायब था।

विज्ञापन
three lakh rupees necklace was stolen from bag report filed azamgarh
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में बुधवार को उचक्कागिरी की एक और घटना हुई। चलती ऑटो में दंपति के बैग से दो महिलाओं ने सोने का हार उड़ा दिया। पीड़ित महिला के पति ने घटना के बाबत थाने में तहरीर दिया।
विज्ञापन


गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अधिवक्ता श्वेतांक दत्त मिश्रा बुधवार को अपनी पत्नी संग जिला मुख्यालय रिश्तेदारी में जा रहे थे। वे गंभीरपुर से एक ऑटो में सवार हुए। कोटिला में दो और महिलाएं सवार हो गईं। रानी की सराय कस्बा पहुंचने पर दोनों महिलाएं ऑटो से उतार गईं। इस बीच, अधिवक्ता की पत्नी ने बैग देखा तो वो खुला हुआ था। आशंका के चलते बैग चेक किया गया तो सोने का हार गायब था।
विज्ञापन


ऑटो से उतरी दोनों महिलाओं पर शक होने पर चालक व अधिवक्ता दोनों महिला की तलाश में लगे, लेकिन दोनों गायब हो चुकी थीं। इसके बाद अधिवक्ता ने थाने पर पहुंच कर तहरीर दी। उचक्कागिरी की घटना से महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़ित के अनुसार, गायब हुए हार लगभग तीन लाख कीमत का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व भी ऐसी घटना कोटवा के पास हुई थी, जिसका पुलिस ने दो दिन पूर्व ही खुलासा किया था। इसके बाद भी क्षेत्र में उचक्कागिरी की घटना होना रानी की सराय पुलिस के लिए चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed