{"_id":"69c199d1820b06b5e8025fdd","slug":"three-arrested-for-stealing-e-rickshaw-and-bike-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-147390-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ई-रिक्शा व बाइक चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ई-रिक्शा व बाइक चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
ई-रिक्शा चोरी करने वाले दोनों आरोपी। श्रोत-पुलिस
आजमगढ़। सिधारी व सरायमीर थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य मामले में चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी के वाहन, बैटरियां, गैस सिलिंडर व गेहूं बरामद किया है।
सिधारी थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर सूचना पर होमगार्ड ग्राउंड के पास वन विभाग डिपो के निकट से सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी निवासी आरोपी श्याम सुंदर गौड़ उर्फ शिंटू व मंगरु चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा व तीन बैटरियां बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 20 मार्च की रात उन्होंने अपने साथी सुनील यादव के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन आजमगढ़ से उक्त ई-रिक्शा चोरी की थी और बैटरियों को अलग-अलग बेचकर पैसे आपस में बांटने की योजना बना रहे थे। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पकड़ लिए गए, जबकि उनका एक साथी मौके से भाग निकला।
वहीं सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि रविवार की रात में क्षेत्र के पठान टोला निवासी गुलजार अहमद अपनी बाइक से कस्बे में चाय पीने गए थे। लौटने पर उनकी बाइक गायब मिली, जिस पर उन्होंने तत्काल डायल-112 को सूचना दी और स्वयं तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान खुदादपुर गांव के पास एक व्यक्ति बाइक का नंबर प्लेट हटाकर उस पर गैस सिलिंडर व गेहूं की बोरी लादकर ले जाता दिखाई दिया, जिसे पीड़ित ने मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अताउल्लाह निवासी सिरसाल थाना रानी की सराय बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, गैस सिलेंडर और करीब 22 किलो गेहूं बरामद किया।