फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three absent from commissioner's review, salary withheld

कमिश्नर की समीक्षा से तीन अनुपस्थित, वेतन रोका

Fri, 26 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Three absent from commissioner's review, salary withheld
कमिश्नरी के सभागार में लंबित आडिट आपत्तियों के निस्तारण बैठक को संबोधित करते मंडलायुक्त वीवी पं - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने मंडल के तीनों जनपदों में लंबित आडिट आपत्तियों की शुक्रवार को समीक्षा की। कई वर्षों से लंबित आपत्तियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा। अपर आयुक्त प्रशासन को निर्देश दिए कि आपत्तियों की सूची अनुसार संबंधित अधिकारियों से तैयार करा प्रतिमाह विवरण प्राप्त करें।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक से तीन अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया। बलिया के डीआईओएस, लेखाधिकारी और आजमगढ़ नगर पालिका परिषद के ईओ अनुपस्थित रहे। कमिश्नर ने निर्देश दिया कि इन्हें अगले सप्ताह बुलाकर स्थिति स्पष्ट कराई जाए। फिर भी ये नहीं आते तो अनुशासनिक कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति भेजी जाएगी। बेसिक शिक्षा समितियों तथा जूनियर हाईस्कूलों की आजमगढ़ में गत वर्षों से आडिट आपत्तियां बड़ी संख्या में लंबित पाई गईं। पिछले पांच वर्षों के अंदर प्राप्त आडिट आपत्तियों एवं निस्तारित का विवरण लेने के निर्देश दिए । मऊ में भी जूनियर हाईस्कूलों में आडिट आपत्तियों बड़ी संख्या में लंबित पाई गईं। बलिया में गत वर्ष में लगभग 500 आडिट आपत्तियों का निस्तारण पाया गया। माध्यमिक विद्यालयों की समीक्षा में आजमगढ़ एवं मऊ में कई हजार आडिट आपत्तियां अनिस्तारित मिलीं। कहा कि अप्रैल, मई एवं जून के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए माहवार रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। स्थानीय निकायों की समीक्षा के दौरान नपा आजमगढ़ और बलिया के साथ मंडल के कई निकायों में आडिट आपत्तियां लंबित मिलीं। अपर आयुक्त को निर्देश दिया वर्ष 2015 से पूर्व तथा 2015 के बाद प्राप्त आपत्तियों एवं उसके निस्तारण आदि का पूर्ण विवरण प्राप्त करें। नपा आजमगढ़ में वर्ष 2018-19 में काफी अधिक संख्या में आडिट आपत्तियां आई हैं, लेकिन उनके निस्तारण के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अपर आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, उप निदेशक स्थानीय निधि लेखा परीक्षा एसपी चौरसिया, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी आशुतोष कुमार राय, सहायक लेखा परीक्षाधिकारी भागवेन्द्र सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed