फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Threats to make rape video viral

नशीला पदार्थ खिला किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी

Sun, 26 Sep 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Threats to make rape video viral
युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। शहर कोतवाली में शनिवार को इसका मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेेत्र की रहने वाली एक युवती शहर के सिधारी क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। तहरीर में उसने कहा है कि कंधरापुर थाना क्षेत्र के बड़ी हरैया गांव निवासी माझी उर्फ रामजनम उससे रोडवेज के पास मिला। उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। वह बेहोश हो गई तो उसे लेकर बिलरिया की चुंगी चला गया। उसके साथ बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। होश में आने पर उसने विरोध किया तो वीडियो दिखा का उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। उसके साथ मारपीट की और सोने का लाकेट छीन लिया। इसकी शिकायत युवती ने पुलिस आफिस में की। शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से तहरीर शहर कोतवाली में पहुंची और शनिवार की शाम मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर केके गुप्ता ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed