फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thousands stolen by breaking the lock of all three

तीनों का ताला तोड़ कर हजारों की चोरी

Tue, 23 Nov 2021 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Thousands stolen by breaking the lock of all three
निजामाबाद। तहसील मुख्यालय पर स्थित नंद नगर बाजार में चोरों ने सोमवार की रात तीन दुकानों का ताला तोड़ कर हजारों का माल पार कर दिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदारों ने निजामाबाद थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। नंद नगर बाजार में चोरों ने सबसे पहले रामचंद्र मेडिकल स्टोर को अपना निशाना बनाया। यहां से चोर गल्ले में रखा 14500 रुपये चुरा लिया। इसके बाद प्रदीप वर्मा व रामप्रवेश वर्मा के किराना की दुकान का ताला चटका कर एक बोरी सिक्का व 10 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। सुबह स्थानीय लोगों ने दुकानों का ताला टूटा देखा तो दुकानदारों को इसकी सूचना दी। दुकानदार ने निजमाबाद थाने पर अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दिया। प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed