फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   They were breaking into the railway system making fake IRCTC ID

Azamgarh News: रेलवे की व्यवस्था में कर रहे थे सेंधमारी, आईआरसीटीसी का फर्जी आईडी बनाकर रिजर्वेशन

Thu, 12 Jun 2025 02:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 12 Jun 2025 02:38 PM IST
सार

20 रेलवे टिकट के साथ दो दलाल गिरफ्तार किए गए। जब इनसे पूछताछ हुई तो पता चला कि इन्होंने रेलवे की व्यवस्था में सेंधमारी का बड़ा प्लान तैयार किया था। आईआरसीटीसी की फेक यूजर आईडी बनाकर यात्रियों से अधिक लाभ लेकर बेचते थे। पुलिस अब इनके तार खंगालने में जुट गई है।
 

विज्ञापन
They were breaking into the railway system making fake IRCTC ID
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे टिकट का अवैध व्यापार करने वाले दो लोगों को आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी विजय कुमार निवासी बनकटिया और मोहम्मद इब्राहिम के पास से 20 रेलवे टिकट बरामद हुए हैं। इसकी कीमत 34 हजार रुपये हैं।

विज्ञापन


आरपीएफ निरीक्षक अभय कुमार राय ने बताया कि यह लोग जरूरतमंद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर आईआरसीटीसी की फेंक पर्सनल यूजर आईडी बनाकर ऑर्डर प्राप्त कर रिजर्वेशन टिकट बनाकर ग्राहकों को 200 से 500 रूपये अधिक लाभ लेकर बेचते थे। 
विज्ञापन


बता दें कि भीषण गर्मी में एक ओर जहां टिकट को लेकर परेशानी व्याप्त है तो वहीं आम जनता को ठगने वाले लोग भी सक्रिय नजर आ  रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी से ऐसी समाज विरोधी नेटवर्क पर लगाम लगेगी और रेलवे टिकट के नाम पर ठगी करने वाले आगे भी बेनकाब होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed