फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There will be recovery from the village panchayat officer of Rani ki Sarai and the former head of Sevata

रानी की सराय के ग्राम पंचायत अधिकारी व सेवटा के पूर्व प्रधान से होगी रिकवरी

Sat, 28 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
There will be recovery from the village panchayat officer of Rani ki Sarai and the former head of Sevata
आजमगढ़। विकास खंड जहानागंज के सेवटा गांव में शौचालय निर्माण में वित्तीय अनियमितता पर पूर्व प्रधान एवं तत्कालीन सचिव से रिकवरी की जाएगी। सेवटा के तत्कालीन सचिव वर्तमान समय में विकास खंड रानी की सराय में ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। यदि निर्धारित तिथि में 96 हजार रुपये जमा नहीं की गई तो भू-राजस्व की भांति धनराशि वसूली जाएगी। विकास खंड जहानागंज के सेवटा गांव निवासी देवेंद्र नाथ पांडेय ने जिलाधिकारी से शिकातय की थी। आरोप था कि पूर्व प्रधान द्वारा कई वित्तीय अनियमितताएं की गई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, तहसील सदर एवं अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विकास खंड सठियांव को जांच अधिकारी नामित किया। जांच हुई तो शौचालय निर्माण में वित्तीय अनियमितता मिली पाई गई। जांच में यह पुष्ट हुआ कि पूर्व प्रधान व सचिव द्वारा शौचालय निर्माण में 96 हजार रुपये का दुरुपयोग किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दुरुपयोग की गई 96 हजार रुपये की आधी धनराशि 48 हजार रुपये तत्कालीन प्रधान संजय व तत्कालीन सचिव अजीत कुमार श्रीवास्तव जो वर्तमान समय में विकास खंड रानी की सराय में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, उनसे वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed