फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There will be more restrictions in the containment area

कंटेंमेंट एरिया में अभी और झेलनी होगी बंदिशें

Thu, 14 May 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
There will be more restrictions in the containment area
आजमगढ़। मुबारकपुर और नयापुरा चकसिकठी के लोगों को अभी कुछ दिन और बंदिशें झेलने पड़ेंगी। हॉटस्पाट मुबारकपुर के नयापुरा चक सिकठी में अभी कुछ और दिन तक कंटेंमेंट प्लान लागू रहेगा। एक किमी. के दायरे के बाहर ही आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानों खुल सकेंगी। नयापुरा चक सिकठी में अभी पहले की तरह डोर टू डोर सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में सर्वाधिक आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज मुबारकपुर पालिका क्षेत्र से सटे नयापुरा चक सिकठी में मिले थे। जिला प्रशासन ने नयापुर चकसिकठी को हॉटस्पाट बनाकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया था। पहले तीन किमी का कंटेंमेंट जोन बनाया गया था, जिसे बाद में घटाकर एक किमी कर दिया गया था। इस क्षेत्र में डो टू डोर सप्लाई हो रही है। एक किमी के बाहर आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुल रही हैं। वर्तमान में इस क्षेत्र में मिले सभी आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर पहुंच गए है। पहले कहा गया था कि अंतिम मरीज मिलने के 21 दिन बाद कंटेमेंट जोन को खत्म कर यहां छूट दी जाएगी। 19 मई के बाद छूट का एलान किया गया था। आज जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की प्रोटोकाल के अनुसार अंतिम मरीज के डिस्चार्ज होने के 28 दिन बात कंटेमेंट जोन को खत्म किया जा सकता है। इससे अभी यहां डोर टू डोर सप्लाई ही होगी। एक किमी के दायरे के बाद आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुलती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed