फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There will be delimitation for the construction of wards of Jahanaganj and Budhanpur Nagar Panchayat

जहानागंज और बूढ़नपुर नगर पंचायत के वार्डों के निर्माण का होगा परिसीमन

Mon, 02 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
There will be delimitation for the construction of wards of Jahanaganj and Budhanpur Nagar Panchayat
आजमगढ़। जनपद में कई वर्षों से जहानागंज और बूढ़नपुर को नगर पंचायत बनाने की मांग की जा रही थी। जिसे योगी सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में पूरा किया। लेकिन अभी तक इन दोनों ही नगर पंचायतों में वार्डों के परिसीमन का कार्य नहीं हुआ है। अक्टूबर या नवंबर माह में नगर निकाय होने की संभावना को देखते हुए शासन के निर्देश पर दोनों नगर पंचायतों के परिसीमन का कार्य होना है। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सरगर्मी बढ़ते ही चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे लोग भी अब सामने आने लगे हैं। शासन स्तर से नगर निकाय चुनाव के लिए वार्डों के परिसीमन का करने का निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। जनपद में जहानागंज और बूढ़नपुर को योगी सरकार ने पिछले कार्यकाल में नगर पंचायत का दर्जा दिया। लेकिन अभी तक इन नगर पंचायतों में वार्डों का गठन नहीं हो सका था। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही दोनों नई नगर पंचायतों में वार्डों के परिसीमन का कार्य शीघ्र शुरू होने वाला है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन वार्डों का परिसीमन कराने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

दो और बाजारें नगर पंचायत घोषित
आजमगढ़। योगी सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में जनपद की ओर दो और बाजारों को भी नगर पंचायत घोषित किया था। जिसमें चक्रपानपुर और मार्टीनगंज शामिल हैं। लेकिन अब तक इन दोनों बाजारों में नगर पंचायत की सुविधाओं के विस्तार की कोई कवायद शुरू नहीं हो सकी है। योगी सरकार के पिछले कार्यकाल में नगर पंचायत बिलरियागंज को नगरपालिका बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। वहीं महाराजगंज नगर पंचायत के सीमा विस्तार का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया था। लेकिन अभी तक इन प्रस्तावों पर शासन की मुहर नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व शासन आजाद भगत सिंह ने बताया कि के निर्देश पर जहानागंज और बूढ़नपुर नगर पंचायत में वार्डों के परिसीमन कार्य कराना है। जिसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। वहीं बिलरियागंज को नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव शासन के पास अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed