फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There are two families educated when a woman is educated

एक महिला के शिक्षित होने पर दो परिवार होते हैं शिक्षित

Mon, 08 Mar 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
There are two families educated when a woman is educated
फूलपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को फूलपुर तहसील सभागार में एसडीएम रावेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समारोह हुआ। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और महिला सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। एसडीएम ने कहा कि एक महिला को शिक्षित करने पर वह दो परिवारों को शिक्षित करती हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। महिला सशक्तिकरण विषय पर छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता हुई। अदाकारा अदिति ने जमीन से ऊंचाईयों तक पहुंचने का टिप्स दिया। तहसीलदार नवीन प्रसाद ने बालिकाओं की प्रस्तुति की सराहना की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रसाद जायसवाल, राजेश पांडेय, कन्हैया यादव, राम नारायण यादव, डॉ. कैसर, मंगरू अग्रहरि, हाजी रिजवान, अनवर अहमद, मुहम्मद सादिक, रामाशीष बरनवाल, डा. मोहम्मद अजीम और डॉ. राम आशीष सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed