{"_id":"59189c554f1c1b0f3c85157e","slug":"then-the-storm-reached-the-peak-of-tarak-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर सूरज के तेवर तल्ख, 42 पर पहुंचा पारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर सूरज के तेवर तल्ख, 42 पर पहुंचा पारा
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Sun, 14 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
फिर सूरज के तेवर तल्ख, 42 पर पहुंचा पारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान में उतार चढ़ाव स्वास्थ्य के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। सिर ढंक कर निकलने के बाद भी लोग बीमार पड़ जा रहे हैं। शनिवार की सुबह जिले के कुछ स्थानों पर अचानक मौसम खराब होने के बाद आंधी के साथ बारिश हुई थी और पार लुढ़क कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। रविवार को पारा तीन डिग्री चढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। पार बढ़ने और बिजली की कटौती के चलते दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
पिछले कुछ दिनों से मौसम के मिजाज में हो रहे बदलाव के चलते लोग परेशान हैं। रात में तापमान गिरने के बाद भी उमस के चलते लोग परेशान हैं जबकि दिन में तल्ख धूप और दूसरे-तीसरे पहर पारा चढ़ जाने और गर्म हवाएं चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गर्मी इस कदर है कि बार-बार लोगों के हलक सूख जा रहे हैं। हालांकि लू और धूप से बचने के लिए लोग घरों से गमछा या टोपी से सिर ढंककर निकल रहे हैं।
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय का सराहा ले रहे हैं। अचानक धूप से आने के बाद ठंडा पानी या शीतल पेय का सेवन करने से लोग सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित होते चले जा रहे हैं। इसके अलावा तली-भुनी या बासी खाद्य वस्तुओं के खाने से उल्टी-दस्त की समस्या बढ़ी है। सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी नर्सिंगहोम में इन परेशानियों से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। रविवार की दोपहर 12 बजे तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर बाद पारा चढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।