{"_id":"289e63a9212f109393057c98c2eb844f","slug":"then-kanpi-earth-people-got-disturbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर कांपी धरती, सहम उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर कांपी धरती, सहम उठे लोग
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 27 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर आए भूकंप के झटकों से लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि रविवार की दोपहर दोबारा आए भूकंप के झटकों ने उन्हें खौफजदा कर दिया। झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकले और खुले मैदानों की ओर दौड़ पड़े। हालांकि यह झटका कुछ सेकेंड के लिए ही था लेकिन इस झटके ने लोगों के बदन में सिहरन उत्पन्न कर दी।
रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण बच्चे और नौकरी करने वाले सभी लोग घरों पर ही थे। घर में कोई सो रहा था, कोई टीवी देख रहा था और बच्चे खेलने में मशगूल थे। तभी 12.41 बजे अचानक किचन में रखे बर्तन झनझनाने लगे। मेज पर रखी पानी की बोतल और छतों पर लगे पंखे हिलने लगे।
पहले तो समझ में कुछ नहीं आया लेकिन जैसे ही बात समझ में आई लोग चीखते हुए घरों से बाहर की तरफ भागे। साथ ही घर के अन्य सदस्यों को भी बाहर भागने के लिए कहा। छुट्टी का दिन होने के कारण बाजार में ज्यादा चहल-पहल तो नहीं थी लेकिन जो लोग भी बाजार में थे वह लोग इधर-उधर सुरक्षित स्थान की तलाश में भागने लगे। 20 सेकेंड के लिए आए इस भूकंप ने लोगों के बदन में सिहरन पैदा कर दी। एक पल के लिए सबकी नजरों के सामने नेपाल में आए भूकंप की तस्वीरें ताजा हो गईं।
विज्ञापन
झटके समाप्त होने के घंटों बाद तक लोग खुले स्थानों पर ही जमा रहे। लोगों को यह आशा थी कि शनिवार की तरह दोबारा भूकंप के झटके आ सकते हैं लेकिन जब घंटों इंतजार के बाद भी दूसरा झटका नहीं आया तब जाकर लोग घरों में वापस लौटे। इस दौरान विद्यालय जाने वाले बच्चे ऐसे सहमे हुए थे कि वह अपनी मां को छोड़ ही नहीं रहे थे। इस भूकंप के झटके से किसी नुकसान की कोई सूचना तो नहीं मिली लेकिन इस झटके ने लोगों को अंदर तक हिलाकर रख दिया।