फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man was dragged for many kilometers by getting trapped in a ten tyra truck, died

Azamgarh News: दस टयरा ट्रक में फंस कर कई किमी घसीटाता गया युवक, मौत

Wed, 26 Apr 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
The young man was dragged for many kilometers by getting trapped in a ten tyra truck, died
थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक फर्नीचर मिस्त्री दस टयरा ट्रक में फंस कर कई किमी तक घसीटाता चला गया। सिकरौर सहबरी बाजार के पास स्पीड धीमी होने पर उसका क्षत विक्षत शव गाड़ी से अलग होकर गिर गिया। राहगीरों ने देखा तो ट्रक को रोक लिया और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। वहीं ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सिकरौर बाजार से एक युवक हैदराबाद होते हुए बखरा गांव जा रहा था। अभी वह बखरा जाने वाले मोड़ पर ही पहुंचा था कि दीदारगंज की तरफ से आ रहे एक दस टयरा ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वह ट्रक में फंस गया और चालक को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। परिणाम यह हुआ कि ट्रक उसे कई किमी दूर तक घसीटता लेकर चला गया। सिकरौर सहबरी बाजार में ट्रक की स्पीड कम हुई तो युवक ट्रक से अलग होकर गिर गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

बाजार वासियों ने ट्रक को रोक लिया और सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान राजेश कुमार (38) निवासी बखरा थाना सरायमीर के रूप में किया। वह फर्नीचर मिस्त्री था। घटना के समय वह काम पर से वापस घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पंचनामा कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। राजेश एक पुत्र का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed