फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The women's strike of Palia village continued even on the sixth day

छठवें दिन भी जारी रहा पलिया गांव की महिलाओं का धरना

Thu, 08 Jul 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The women's strike of Palia village continued even on the sixth day
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में पुलिसिया जुल्म के खिलाफ महिलाओं का धरना छठवें दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। धरना स्थल पर राजनीतिक दलों के स्थानीय नेताओं का आना जाना भी लगा रहा। नेताओं ने पीड़ितों से उनका हाल जाना।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल के साथ प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा और धरना दे रही महिलाओं से घटनाक्रम की जानकारी ली। आजाद समाज पार्टी के नेता एहसान खान ने धरने पर बैठी महिलाओं का हौसला आफजाई किया और मांगे पूरी होने तक मौके पर अड़े रहने की हिम्मत और जोश भरा। पासी समाज के सरोज रावत भी मौके पर डटे रहे और और न्याय मिलने तक हर संघर्ष करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। भीम आर्मी के स्थानीय कार्यकर्ता अजमतगढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष सोनू आर्य के नेतृत्व में धरने पर बैठे रहे। धरने को बल देने के लिए बीच-बीच में सरकार विरोधी नारे लगाते देखे गए। धरने पर बैठी सुनीता, मंजू, सरिता, कुलसुम, राधिका, चंपा कलावती, प्रभावती, लीलावती ने कहा कि हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं होंगी धरना किसी हालत में भी समाप्त नहीं होगा। प्रशासन द्वारा धरना समाप्त कराने के लिए तरह-तरह हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री को मौके पर आना ही होगा और हमारे साथ हुए अन्याय का फैसला उनको ही करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed