फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The woman's condition worsened after the operation, and she died

Azamgarh News: ऑपरेशन के बाद बिगड़ी महिला की हालत, मौत

Tue, 28 Oct 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The woman's condition worsened after the operation, and she died
मेंहनगर/सरायमीर। मेंहनगर थाना क्षेत्र के बसिला गांव निवासी सरवन सोनकर की 38 वर्षीय पुत्री अनीता सोनकर की रविवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगया है। घटना के बाद मेंहनगर कस्बे स्थित नर्सिंग होम संचालक अस्पताल में ताला बंद कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अनीता को पिछले कई दिनों से पेट में दर्द और तबीयत खराब रहने की शिकायत थी। भाई राजन सोनकर ने उसे कस्बा स्थित केबीएन नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा था। आराम नहीं मिलने पर चिकित्सक ने ब्लड जांच और सोनोग्राफी कराई। जांच रिपोर्ट में पित्त की थैली में पथरी की शिकायत मिली।
विज्ञापन

रविवार की शाम महिला का करीब 4 बजे ऑपरेशन किया गया। लेकिन, ऑपरेशन के दो घंटे बाद ही अनीता की हालत गंभीर हो गई। तब चिकित्सक ने उसे जनपद मुख्यालय स्थित रमा हॉस्पिटल, नरौली रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान रविवार रात करीब 12:30 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई राजन सोनकर का कहना है कि इलाज पर करीब एक लाख रुपये खर्च करने के बावजूद डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी बहन की जान चली गई। अनीता अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गई है। मृतका के पति बिंदू सोनकर ने सोमवार को सरायमीर थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया है। इस संबंध में सीएमओ एनआर वर्मा ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। अगर नर्सिंग होम पंजीकृत नहीं है तो संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed