{"_id":"9c03b9d1b05e87cfa3cdf3bd5474ae28","slug":"the-transport-ministry-in-mahayagna-puarnahuti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महायज्ञ में परिवहन मंत्री ने दी पूर्णाहुति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महायज्ञ में परिवहन मंत्री ने दी पूर्णाहुति
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 29 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
अइनिया बद्दोपुर में चल रहा पंच कुंडात्मक श्री विष्णु महायज्ञ का समापन मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ हुआ। इस दौरान परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव सहित अन्य भक्तों ने पूजन अर्चन किया। इस दौरान सभी ने मंडप परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान लग रहे जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
मंगलवार को सुबह खराब मौसम के बाद भी मंडप परिक्रमा को भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के हाथों पूजन कराया। विधि-विधान से लोगों ने हवन कुंड में पूर्णाहुति दी। बाद में मंडप परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
वहीं वृंदावन मथुरा से आए कलाकारों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन कर सभी को भावविभोर कर दिया। इस दौरान लगे जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। सुमन यादव, विजय यादव, प्रमोद यादव, इंद्रजीत यादव, मनोज बरनवाल, पारितोष रुंगटा ऊर्फ बंटी आदि उपस्थित रहे। महायज्ञ के सकुशल समापन पर आयोजकों ने आभार प्रकट किया।