फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The thieves threatened the woman with a knife and stole her jewelry

Azamgarh News: चोरों ने महिला को चाकू दिखाकर जेवरात लूटे

Sun, 26 Oct 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The thieves threatened the woman with a knife and stole her jewelry
फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के दसमड़ा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर में महिला को चाकू दिखाकर नकदी और गहनों समेत लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक दसमड़ा गांव निवासी वीरेन्द्र पंजाब में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार को वे अपने घर लौटे थे। उनके भाई सिकंदर मुंबई में रहते हैं। रात में सिकंदर की पत्नी अपने बच्चे के साथ कमरे में सोई हुई थी, जबकि वीरेंद्र परिवार के साथ बरामदे के पास वाले कमरे में सोए थे।
विज्ञापन

रात करीब बारह बजे, किसी ने पास के घर में ईंट का टुकड़ा फेंका, जिससे गांव के लोग सचेत हो गए और शोर सुनकर वहां पहुंच गए। इसी दौरान चार की संख्या में चोर घर के पीछे से दीवार फांदकर भीतर घुस गए। उन्होंने सिकंदर की पत्नी को चाकू दिखाकर अलमारी में रखे गहने और नकदी लूट लिए। चोरी गए जेवरों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इसके अलावा बक्से में रखे बुजुर्ग मां के पायल और दो हजार रुपये नकद भी चोर उठा ले गए। सूचना मिलने पर कोतवाल सच्चिदानंद अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त हो गई है, मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

निर्माण के लिए राम जानकी मंदिर में रखी सरिया चोरी

अहरौला। बनहरमयचक गजडी गांव स्थित राम जानकी मंदिर से शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने निर्माण कार्य के लिए रखी लगभग दस क्विंटल सरिया चोरी कर ली। पुजारी बाबा नारायण दास को घटना की जानकारी सुबह हुई। जिस पर उन्होंने गांव के लोगों को सूचित किया। इसके बाद लगभग एक दर्जन ग्रामीण थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। बनहरमयचक गजडी गांव के राम जानकी मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा था और इसी कार्य के लिए सरिया रखी गई थी। पुजारी नारायण दास ने बताया कि शुक्रवार की रात सरिया गायब हो गई थी। उन्होंने गांव के कुछ प्रमुख लोगों के साथ मिलकर अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें घनश्याम राजभर ने तहरीर दी। थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed