फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The team that came to cut the electricity connection was beaten up, the women accused them of molestation

Azamgarh News: बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम से मारपीट महिलाओं ने लगाया छेड़खानी करने का आरोप

Sun, 19 Jan 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The team that came to cut the electricity connection was beaten up, the women accused them of molestation
निजामाबाद। फरिहा पुलिस चौकी के खुदादादपुर गांव की महिलाएं निजामाबाद थाने पर पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने बिजली निगम के कर्मचारियों पर छेड़खानी का आरोप लगाया। वहीं विद्युत निगम की टीम ने छह लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है। खुदादादपुर दलित बस्ती में रविवार को विद्युत विभाग की टीम चोरी से बिजली का उपभोग करने और बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटने के लिए पहुंची। इस दौरान टीम ने दलित बस्ती में कई लोगों को चोरी से विद्युत का इस्तेमाल करते पकड़ा। इस दौरान कुछ लोगों और बिजली निगम के कर्मचारियों के बीच हाथापाई हो गई। विद्युत कर्मियों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस बस्ती के सोनू और सर्वेश को लेकर थाने आई। इसके बाद बस्ती के लोग थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। बस्ती की महिलाओं ने कर्मचारियों पर घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाया। वहीं बिजली निगम के कर्मचारियों ने बताया कि इस तरह की कोई बात नहीं है हम लोगों ने केवल जितने भी बिजली बकायेदार हैं। उनको चेतावनी देकर उनके बिजली कनेक्शन को काटा है। क्योंकि बिल काफी लंबा बकाया था। हम लोगों को ऊपर से आदेश था कि लंबे बकायेदारों का कलेक्शन काट दिया जाए। समाचार लिखे जाने तक अब भी गांव के लोग थाने पर जुटे थे।
विज्ञापन

थाना निजामाबाद प्रभारी इंचार्ज चंद्रजीत यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दो युवकों को थाने ले आई। उसके बाद हरिजन बस्ती की महिलाएं रात में एकत्र होकर थाने जाकर अपनी तहरीर दी है। विद्युत निगम के जेई मोहम्मद यासीन ने भी छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed