फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The security system of the district will be more chalked out

Azamgarh News: जनपद की सुरक्षा व्यवस्था और होगी चाक-चौबंद

Sat, 17 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
The security system of the district will be more chalked out
आजमगढ़। जनपद में पुलिस की कार्य प्रणाली को चुस्त-दुरूस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर एसपी अनुराग आर्य ने जिले में थानों और पुलिस चौकियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। उनकी मांग पर जिला प्रशासन जमीन की तलाश करने में जुटा हुआ है। जनपद का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। जिसके हिसाब से अगर देखा जाए तो जनपद में थानों की संख्या काफी कम है। जिसके कारण एक-एक थानों पर सैकड़ों गांवों की जिम्मेदारी है। जिसका परिणाम है कि पुलिस को किसी घटना के होने के बाद मौके पर पहुंचने में काफी समय लगता है। वर्तमान में जनपद में कुल 26 थाने हैं। एसपी के प्रस्ताव पर जनपद में तीन थानों और पांच पुलिस चौकियों के साथ ही एक पुलिस बार्डर आउट पोस्ट की स्थापना का निर्णय लिया गया है। एसपी अनुराग आर्य के पत्र पर जिला प्रशासन की ओर से जमीन की तलाश भी की जा रही है। लालगंज तहसील के पल्हना, सगड़ी तहसील के लाटघाट, सदर तहसील में बलरामपुर और मार्टीनगंज तहसील के सुरहन में थाने की स्थापना की जाएगी। वहीं मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहरा, अतरौलिया के बढ़या, रौनापार के हाजीपुर, जहानागंज के बबुरा और तहबरपुर थाना क्षेत्र के बड़सरा खालसा के साथ ही जहानागंज और मेंहनगर पर बार्डर पुलिस आउट पोस्ट की स्थापना की जाएगी। जिला प्रशासनने लाटघाट में थाने के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कर ली है लेकिन उक्त जमीन बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में है जिसके कारण दूसरी जमीन चिन्हित करने के लिए कहा गया है। जबकि बलरामपुर चौकी का विस्तार कर इसे थाना बनाया जाना है जिसके लिए अइनियां में जमीन देखी गई है। वहीं चौकी के लिए बड़सरा खालसा, लोहरा और बबुरा में जमीन चिह्नित कर ली गई है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जनपद में कई थानों की स्थापना और कई चौकियों के निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें चौकियों को स्थापित करने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। लेकिन थानों की जमीन के लिए मेरे स्तर से खुद जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed