{"_id":"6aaaedf90702f45b8c098ec6","slug":"the-rural-medical-practitioners-social-association-celebrated-its-foundation-day-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-157235-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन ने मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन ने मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन
ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश ने हरिऔध कला केंद्र, विकास भवन में अपना स्थापना दिवस एवं चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आए ग्रामीण चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. बीके पटेल, पीजीआई एसएमओ ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित करके किया।
डॉ. बीके पटेल ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सकों के बिना देश की एक बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और उन्हें स्वीकार करना चाहिए।
संस्था के प्रदेश सचिव संतोष शर्मा ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सकों के बिना बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की कल्पना करना असंभव है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिनेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एके जैसवारा, प्रदेश सचिव संतोष शर्मा, डॉ. कैलाश सरोज, डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. राजेश मंडल, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. बीके सिंघम, डॉ. अतहर अली, डॉ. ओपी सरोज, डॉ. डीके प्रजापति आदि उपस्थित थे।