फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The roads leading to the collectorate will be closed from February 4

चार फरवरी से ही कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्ते होंगे बंद

Mon, 31 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The roads leading to the collectorate will be closed from February 4
आजमगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में होने वाले नामांकन को देखते हुए 10 फरवरी से कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्तों को बंद करने की योजना प्रशासन द्वारा तैयार की गई थी। लेकिन उप्र राज्य विधान परिषद चुनाव के नामांकन को लेकर अब चार फरवरी से ही कलेक्ट्रेट जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उप्र राज्य विधान परिषद का मतदान तीन मार्च को होना है। इसके लिए चार फरवरी से नामांकन शुुरू होगा। नामांकन का कार्य आरओ डीएम के कार्यालय में किया जाएगा। वहीं 10 फरवरी से विधानसभा चुनाव के नामांकन शुरू हो जाएंगे। जिसे देखते हुए प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि पहले 10 फरवरी से कलेक्ट्रेट आने वाले मार्गों को बंद करने की योजना थी लेकिन विधान परिषद चुनाव के नामांकन को देखते हुए अब चार फरवरी से ही कलेक्ट्रेट आने वाले मार्गों को बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले हर मार्ग पर बैरिकेडिंग कराई जाएगी। कोई भी वाहन लेकर कलेक्ट्रेट तक नहीं पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed