फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The rain started from the night continued till noon

रात से शुरू हु्ई बारिश दोपहर तक रही जारी

Tue, 07 Jul 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
The rain started from the night continued till noon
शहर के गांधी तिराहे की सड़क पर हुए बड़े-बड़े गढ़ढों में जल जमाव से परेशान राहगीर। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बीते तीन दिनों से उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार की देर शाम से शुरू हुई बारिश ने राहत दी। पूरी रात कभी तेज तो कभी धीमी गति से मंगलवार दोपहर तक बारिश जारी रही। लगातार हुई बारिश से जिन किसानों के खेत जमीन से नीचे थे उनमें पानी भर गया। धान की फसल के खराब न हो इसलिए किसान पानी निकालने में जुटे रहे।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम शुरू हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। पूरी रात बारिश जारी रही। मंगलवार की सुबह से भी बारिश कभी तेज तो कभी धीमी गति से होती रही। बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत पहुंचाई लेकिन उन किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी जिन किसानों के खेत समतल जमीन से कुछ नीचे थे और उन्होंने उसमें धान की रोपाई कर ली थी। बारिश के बाद इन खेतों में पानी भर गया। रोपा गया धान पानी में डूब गया। इससे किसानों को धान की फसल को बर्बाद होने का खतरा सताने लगा है। इसे देखते हुए किसान अब खेतों से पानी को निकालने में जुट गए हैं। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। ऊपर से बिजली कटौती ने भी लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव हो गया। नगर के एसकेपी इंटर कालेज, बदरका ईदगाह, बदरका चौकी, एसपी आफिस, रैदोपुर आदि जगहों पर जल जमाव हो गया। यहां से होकर गुजरने वाले लोग पानी के बीच से आवागमन करने को मजबूर हुए।

शहर के तकिया क्षेत्र में सड़क पर हुए बड़े-बड़े गढ़ढों में जल जमाव से परेशान राहगीर।

शहर के तकिया क्षेत्र में सड़क पर हुए बड़े-बड़े गढ़ढों में जल जमाव से परेशान राहगीर।- फोटो : AZAMGARH

एसकेपी इंटर कालेज के सामने नाला जाम होने से सड़क पर लगे गंदे पानी के बीच घुसने को मजबूर राहगीर।

एसकेपी इंटर कालेज के सामने नाला जाम होने से सड़क पर लगे गंदे पानी के बीच घुसने को मजबूर राहगीर।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed