{"_id":"5e88c0988ebc3e6fd81798ec","slug":"the-quarantined-principal-arrived-in-office-stirred-up-among-employees-azamgarh-news-vns519035246","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन किये गये प्राचार्य पहुंचे कार्यालय, कर्मचारियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन किये गये प्राचार्य पहुंचे कार्यालय, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
आजमगढ़। राजकीय मेडिकल कालेज के प्रशासनिक भवन में उस समय हड़कंप मच गया जब क्वारंटीन किए गए प्राचार्य अपने कार्यालय में पहुंचे। वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और सभी कार्यालय छोड़कर बाहर आ गये।
पॉजिटिव मरीजों के इलाज में लगाये गए चिकित्सकीय स्टाफ को राजकीय मेडिकल कालेज परिसर में ही क्वारंटीन सेंटर में रहने को कहा गया है। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा भी पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे। जिसके चलते इन्हें भी क्वारंटीन किया गया है। इसके बाद भी प्राचार्य शनिवार को मेडिकल कालेज के प्रशासनिक भवन स्थित अपने कार्यालय में पहुंच गये। उस समय कार्यालय में लगभग 24 कर्मचारी थे। प्राचार्य के कार्यालय में पहुंचते ही सभी कर्मचारी कार्यालय छोड़ कर बाहर आ गये। काफी देर तक कार्यालय परिसर में अफरातफरी की स्थिति रही। इसके पश्चात पूरे प्रशासनिक भवन को सेनेटाइज कराया गया और प्रचार्य को परिसर में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया। कोरोना के नोडल डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि चिकित्सकीय स्टॉफ के लिए दो तरह के क्वारंटीन की व्यवस्था है। एक एक्टिव है तो दूसरा पैसिव है। एक्टिव में रखे गये लोग घर तो नहीं जाते है लेकिन अस्पताल में पहुंच कर मरीजों का इलाज आदि करते है। वहीं पैसिव में रखे गये डॉक्टर व अन्य स्टाफ 14 दिन बाद ही क्वारंटीन सेंटर से बाहर निकल सकते है। प्राचार्य भी पैसिव क्वारंटीन किए गए हैं।
प्राचार्य क्वारंटीन किये जाने के बाद भी कैसे कार्यालय पहुंच गये इसकी जानकारी तो नहीं हो सकी है लेकिन अब उन्हें पूरी तरह से क्वारंटीन कर दिया गया है। कार्यालय कक्ष भी सेनेटाइज करा दिए गए हैं। इसके साथ ही प्राचार्य का सेंपल भी जांच के लिए भेजा जायेगा।
विज्ञापन
डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।
0000000000000
डॉ. राजेश को मिला प्राचार्य का चार्ज
जहानागंज। राजकीय मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा पैसिव क्वारंटीन में भेजे गए हैं। जिसके चलते चिकित्सा निदेशक के निर्देश पर डॉ. राजेश को प्रभारी प्राचार्य का चार्ज दे दिया गया है। प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा के क्वारंटीन रहने तक डॉ. राजेश ही प्राचार्य की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।