फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The price of gas cylinder has gone above thousand rupees

हजार रुपए से ऊपर हो गई गैस सिलेंडर की कीमत

Sun, 08 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The price of gas cylinder has gone above thousand rupees
अहरौला। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग द्वारा रविवार को अहरौला पार्टी कार्यालय में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें जनहित के मुद्दों पर आंदोलन के लिए रणनीति बनाई गई और किसानों से आंदोलन में भाग लेने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग ने कहा कि आज प्रदेश और देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच रही है। गरीबों का चूल्हा चौका चलाना मुश्किल हो रहा है। गैस सिलेंडर के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं। एक महीने में दूसरी बार 50 रुपये की बढ़ोत्तरी घरेलू सिलेंडर पर की गई है। इसके पहले कामर्शियल गैस सिलेंडर पर भी कीमत बढ़ाई गई थी। पेट्रोल डीजल के भाव आसमान पर हैं। किसानों के गेहूं की खरीद व्यापारी एमएसपी की गारंटी ना होने से ओने पौने दामों पर खरीद रहे हैं। क्रय केंद्रों पर सचिव इधर उधर का किसानों को हवाला पढ़ाया जा रहा है थाने और ब्लॉक दलाली का अड्डा बन गए हैं, कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सरकार द्वारा गांव गांव में लाखों खर्च कर बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों में ताले पड़े हुए हैं जबकि जिला प्रशासन ऑनलाइन उनकी मॉनिटरिंग कर रहा है। इन बातों को लेकर किसानों से मिलकर रणनीति तैयार की जा रही है और 18 मई को जनपद मुख्यालय पर अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र यादव और प्रदेश सचिव जयशंकर सिंह आदि लोग मौजूद रहेंगे। जिसमें जनपद में जन समस्याओं से संबंधित आंदोलन के लिए संगठन से विचार-विमर्श के बाद विस्तृत रणनीति बनाई जाएगी जो जनपद स्तर और ब्लॉक स्तर पर क्रमश: आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर राम नारायण सिंह, शाहनवाज, दयाराम, राम लखन, गुलाब मौर्या, राजित यादव, रामाज्ञा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed