{"_id":"6ac7e7f26aa4b1375d0f54e7","slug":"the-municipality-has-launched-a-campaign-against-illegal-hoardings-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-158551-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: नगरपालिका ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ शुरू किया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: नगरपालिका ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ शुरू किया अभियान
विज्ञापन
गिरजाघर चौराहे पर अवैध होर्डिंग्स को हटाते नपा कर्मी।
डीएम के निर्देश और अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार को नगरपालिका की नींद टूटी और कर निर्धारण अधिकारी पूरी टीम के साथ मैदान में उतरे। इस दौरान उन्होंने सिविल लाइन, कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग्स को हटवाया।
बताते चलें कि नगर के हर क्षेत्र में अवैध होर्डिंग की भरमार हो गई थी। आंधी के दौरान अवैध होर्डिंग फट जाते थे और हवा के सहारे पोस्टर उड़कर बिजली के तारों पर फंस जाते थे, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित होती थी। इसे लेकर अमर उजाला ने अभियान शुरू किया।
सात अक्तूबर को प्राइम पेज पर ‘होर्डिंग से ढकी प्रतिमाएं, खंभों को भी नहीं छोड़ा’ और आठ अक्तूबर के अंक में तीन नंबर पेज पर ‘बड़ी होर्डिंगों के नीचे छोटे पड़ गए नियम’ शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया।
विज्ञापन
खबर के प्रकाशन के बाद नगरपालिका प्रशासन की तंद्रा टूटी और राजस्व निर्धारण अधिकारी धर्मवीर सोनी के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक मो. दानिश और अन्य कर्मचारियों की टीम द्वारा नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान अग्रसेन चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा, गांधी तिराहा, शारदा तिराहा, दीवानी चौराहा एवं घंटाघर चौराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए बैनर एवं होर्डिंग हटाए गए।
विशेष रूप से ऐसे बैनर एवं पोस्टर भी हटाए गए, जो हवा आदि के कारण इधर-उधर लटक रहे थे तथा यातायात व्यवस्था एवं आमजन के आवागमन में परेशानी उत्पन्न कर रहे थे। अभियान के दौरान कुल 54 अवैध होर्डिंग एवं 35 बैनर हटाए गए।
राजस्व निर्धारण अधिकारी धर्मवीर सोनी ने कहा कि नगर की स्वच्छता, सुगम यातायात व्यवस्था एवं सार्वजनिक स्थलों की व्यवस्थित स्थिति बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी नियमानुसार जारी रहेगी।