फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The miscreants shot the young man during the panchayat

पंचायत के दौरान युवक को बदमाशों ने मारी गोली

Fri, 11 Dec 2020 06:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
The miscreants shot the young man during the panchayat
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पंचायत के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गोली से घायल युवक को तत्काल सीएचसी अहरौला ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल से भी युवक को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

अभयपुर गांव निवासी परवेंदर यादव पुत्र राम निठोहिल 9 दिसंबर को रात में अपने खेत से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में दो युवकों ने उसे पीटकर मोबाइल छीन लिया। गांव का ही दुर्गविजय पुत्र रामअवतार घटना का चश्मदीद था। मोबाइल छिनैती की इस घटना को लेकर शुक्रवार की सुबह गांव में पंचायत हो रही थी। जिसमें परवेंदर के परिजन व गांव के कुछ लोग दुर्गविजय से मोबाइल छीनने वालों के बारे में पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान अपाची बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। युवकों ने पहले पिस्टल निकाल कर दहशत फैलाने के लिए तीन फायर किया। इसके बाद दुर्गविजय को लक्ष्य कर गोली मार दी। गोली दुर्गविजय के एक जांघ में लगी और दूसरी जांघ से होते हुए बाहर निकल गई। युवक को गोली मारे जाने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घायल को तत्काल सीएचसी अहरौला ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पर भी डॉक्टरों ने हालत की गंभीरता को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिस पर परिजन घायल को लेकर वाराणसी रवाना हो गए। घटना के बाबत पिता ने चार के खिलाफ तहरीर दी है। चारों नामजद आरोपी अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है। घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल के साथ ही नामजद अभियुक्तों की तलाश में दबिश की कवायद भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

000000000000000000
परिजनों की तहरीर अभी मिली नहीं है। कुछ संभावित आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ, एसपी ग्रामीण, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed