फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The middle-aged who went to the toilet died by drowning in the puddle

पीसीएस परीक्षा के कारण फिर टला सीएम का कार्यक्रम

Thu, 21 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The middle-aged who went to the toilet died by drowning in the puddle
आजमगढ़। सीएम योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन का कार्यक्रम एक बार फिर से टल गया है। पहले उनके आगमन के लिए 24 अक्तूबर की तिथि प्रस्तावित थी। लेकिन 24 अक्तूबर को ही पीसीएस की परीक्षा होने के कारण उनके आगमन का कार्यक्रम आगे बढ़ गया है। अब उनके 25 अक्तूबर के बाद आने की संभावना है।
विज्ञापन

जनपद में हो चुके और होने वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के साथ जनसभा केे संबोधित करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को जनपद आना है। इसके लिए पहले सितंबर माह में कार्यक्रम तय हुआ था। इसके लिए निर्धारित स्थलों पर टेंट आदि लगाने का कार्य भी किया जा रहा था। तभी 16 सितंबर की रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण कार्यक्रम स्थगित हो गया। फिर 24 अक्तूबर को उनके जनपद आगमन का कार्यक्रम निर्धारित हुआ। इसके लिए प्रशासन सदर, लालगंज और सगड़ी तहसील में जनसभा स्थल की तलाश में जुट गया था। तभी 24 अक्तूबर को पीसीएस परीक्षा होने के कारण उनके कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। अब 25 अक्तूबर को वाराणसी में होनेे वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के बाद ही उनका जनपद आगमन होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि पीसीएस परीक्षा मंडल मुख्यालयों पर 24 अक्तूबर को होनी है। इसलिए मुख्यमंत्री के आगमन अब 25 अक्तूबर के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed