फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The middle-aged who went to the toilet died by drowning in the puddle

शौच को गए अधेड़ की पोखरे में डूबकर मौत

Thu, 21 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The middle-aged who went to the toilet died by drowning in the puddle
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के अमारी गांव में बुधवार की शाम शौच के लिए घर से निकले 56 वर्षीय अधेड़ की पोखरे में डूब जाने से मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद शव बरामद किया जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अमारी ग्राम निवासी 56 वर्षीय चंद्रबली राम पुत्र स्व. शिवधन बुधवार की शाम शौच के लिए गांव के दक्षिण स्थित सीवान की ओर गए थे। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी पुत्री कंचन ने आसपास लोगों को यह जानकारी दी। पड़ोस के लोग चंद्रबली राम की तलाश में पोखरे की ओर गए और वहां उनकी लाठी पोखरे के किनारे देख लोगों ने उनके पोखरे में डूब जाने की आशंका जताई। इसके बाद गांव के दर्जनों लोग चंद्रबली की तलाश में पोखरे में उतरे। काफी मशक्कत के बाद उनका शव बरामद हुआ। इस जानकारी के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्री हैं। मृतक के तीनों बेटे जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहते हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed