फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The lover ran away from the hospital with his girlfriend's child.

Azamgarh News: अस्पताल से प्रेमिका के बच्चे को लेकर भागा प्रेमी

Fri, 20 Mar 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The lover ran away from the hospital with his girlfriend's child.
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद बच्चा पैदा होने पर प्रेमी अस्पताल से नवजात को लेकर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रौनापार थाने के एक गांव निवासी युवती ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बनकटिया गांव निवासी राहुल वर्मा का युवती के साथ प्रेम संबंध था। बीते वर्ष युवक ने युवती को शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। युवक लगातार उस पर बच्चा गिराने का दबाव बनाता रहा पर युवती नहीं मानी। इधर, चंद दिनों पहले युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया है। पीड़िता का आरोप है कि बिना शादी के बच्चा होने से आरोपी ने उसे छोड़ दिया। आजमगढ़ स्थित एक हॉस्पिटल से नवजात को लेकर भाग गया। पीड़िता ने आरोपी पर मारपीट, धोखे से संबंध बनाने और बच्चे को लेकर भाग जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हे और आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed