{"_id":"56e85ebf4f1c1b76478b4574","slug":"the-key-battle-killed-the-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहम की लड़ाई, मारी गई जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहम की लड़ाई, मारी गई जनता
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : LOGO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज तहसील क्षेत्र के लहुआं कला गांव में उच्चीकृत विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन मंगलवार को क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण मेंहनगर से विधायक बृजलाल सोनकर नहीं कर सके। विरोध की जानकारी मिलने पर आधे रास्ते से ही लौट गए। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का कहना था कि उपकेंद्र उनके लालगंज विधानसभा क्षेत्र में आता है, इसलिए उद्घाटन यहां के विधायक बेचई सरोज करेंगे। गौरतलब है कि दोनों की जगहों से विधायक सपा के ही हैं। उधर उद्घाटन न होने से बिजली आपूर्ति भी नहीं शुरू हो पाई। इससे दो दर्जन से अधिक गांवों में आपूर्ति ठप है।
वर्ष 1980-81 में पल्हना क्षेत्र के लिए 33/11 केवी का विद्युत उपकेंद्र पास हुआ लेकिन कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगने के कारण लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। यहां से पल्हना, लहुआं के अलावा नरसिंहपुर, भोजपुर, रायपुर, डुभाव समेत दो दर्जन से अधिक गांव में बिजली की सप्लाई होती थी। लोगों की मांग पर बीते वर्ष जुलाई में इसको उच्चीकृत करने का प्रस्ताव पास हुआ। इस दौरान यहां पर पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को इस उपकेंद्र का उद्घाटन होना था।
चूंकि पल्हना क्षेत्र का ज्यादातर हिस्सा मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है, यहां शिलापट्ट भी बृजलाल सोनकर के नाम का लगा है। उद्घाटन की औपचारिकता निभाने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारी सहित तमाम गणमान्य लोग इकट्ठा थे। तभी लालगंज विधानसभा के सपा विधायक बेचई सरोज के समर्थक व क्षेत्रीय कार्यकर्ता पहुंचे। यह कहते हुए उद्घाटन रुकवा दिया कि यह लालगंज में पड़ता है। इसलिए उद्घाटन यहां के विधायक करेंगे। हंगामा करने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विधायक बृजलाल सोनकर को फोन कर उद्घाटन में न आने को कहा। इस पर वह पल्हना बाजार से ही लौट गए। फीता न कटने की वजह से बिजली सप्लाई नहीं शुरू हो सकी।