{"_id":"78a14fc43acc3bd1168433a44ae95c4f","slug":"the-injured-student-shot-dead-provost-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली से घायल छात्र की मौत, कोतवाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली से घायल छात्र की मौत, कोतवाल निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 27 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
शहर के डीएवी कालेज परिसर में 11 अप्रैल को पौने ग्यारह बजे नकल को लेकर छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट के बाद फायरिंग में गोली लगने से घायल हुए छात्र रमाकांत यादव की रविवार की भोर में उपचार के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। शाम करीब सवा चार बजे उसकी लाश आने पर आक्रोशित छात्र सिधारी थाने के विश्वकर्मा तिराहे पर पहुंचे और शव रखकर आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
छात्र कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाल को निलंबित करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर डीएम सुहास एलवाई और एसपी आकाश कुलहरि मौके पर पहुंचे। एसपी ने कोतवाल को निलंबित करने की घोषणा कर करीब पौने तीन घंटे बाद जाम खत्म करवाया।
मृत छात्र रमाकांत यादव (22) सिधारी थाना क्षेत्र के सर्फुद्दीनपुर गांव का निवासी था। वह डीएवी कालेज से एमए द्वितीय वर्ष का छात्र था। 11 अप्रैल को परीक्षा समाप्त होने के बाद वह साथियों के साथ घर जाने लगा। तभी कालेज गेट के पास मौजूद छात्रों के दूसरे गुट से उनकी कहासुनी और मारपीट हो गई। इसी बीच किसी ने फायर कर दिया और गोली लगने से रमाकांत घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी होते ही शहर कोतवाली पुलिस सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायल रमाकांत को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया था। जहां उसका उपचार चल रहा था। रमाकांत के मौत की सूचना छात्र गुस्से में दिखे। शाम करीब चार बजे शव आने पर वह उसे लेकर विश्वकर्मा तिराहे पर पहुंचे और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
उधर, पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने मौके पर ही शहर कोतवाल सारंगधर द्विवेदी को निलंबित करते की घोषणा की तब जाकर जाम समाप्त हुआ। इसके बाद यातायात शुरू हो सका।