{"_id":"675e925fce0e9f75f17bb6415413f475","slug":"the-harendra-singh-goes-up-in-flames-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचतत्व में विलीन हुए हरेंद्र सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचतत्व में विलीन हुए हरेंद्र सिंह
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 28 Apr 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में 22 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना में घायल सीओ हरेंद्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद उनका शव रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे घर पहुंचा। शव को गार्ड आफ आनर देने के बाद अंबेडकर नगर के कम्हरिया घाट पर उनकी अंत्येष्टि कर दी गई।
मूलरूप से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी हरेंद्र सिंह के मौत की खबर सुनकर उनके दरवाजे पर क्षेत्रीय लोगों का हुजूम उमड़ा। ढाई वर्षीय बच्ची के पिता हरेंद्र ग्रेटर नोएडा में सीओ के पद पर तैनात थे। 22 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में वह घायल हो गए थे। उपचार के दौरान 25 अप्रैल की रात उनकी मौत हो गई।
26 अप्रैल की शाम उनकी लाश घर पहुंची। कारागार मंत्री बलराम यादव, एसपी आकाश कुलहरि, एएसपी ग्रामीण मोहम्मद इमरान, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, भाजपा नेता जयनाथ सिंह आदि मौजूद थे। शव आने के बाद उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। हरेंद्र की मां शारदा देवी, पीजीआई लखनऊ में डाक्टर के पद पर तैनात उनकी पत्नी शिवांजली सिंह का रो-रोकर हाल बेहाल था।
विज्ञापन
उधर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक सोमवार को दीवानी न्यायालय के सभागार में राम प्यारे सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें हरेंद्र सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। प्रदेश सरकार से स्व. हरेंद्र सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये आर्थिक मदद के रुप में दिए जाने की मांग की। रामजीत सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, प्रेम नरायन सिंह, विजय बहादुर सिंह, जीतेंद्र बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।