फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The father who went to extend an invitation for the wedding feast died in an accident

Azamgarh News: बहूभोज का निमंत्रण देने गए पिता की हादसे में मौत

Sun, 09 Nov 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The father who went to extend an invitation for the wedding feast died in an accident
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के महरुपुर गांव निवासी कृष्ण राम (55) की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के समय वे अपने छोटे बेटे दीपक के बहूभोज के कार्ड बांटने के लिए साइकिल से निकले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के महरुपुर गांव निवासी कृष्ण राम (55) कार्ड बांटने के लिए जब कारीसाथ जहानागंज मार्ग पर पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। हादसे में कृष्ण राम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उन्हें पहले सठियाव सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल में आए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बेटा दीपक ने बताया कि उनके पिता कृष्ण राम सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे और पूरे परिवार के साथ बहूभोज की तैयारियों में लगे थे। लेकिन शाम होते-होते खुशियों के घर में मातम छा गया। मृतक के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय ने बताया कि आरोपी वाहन चालक के बारे में पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed