फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The fate of the candidates will be opened today

आज खुलेगा प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा

Fri, 10 Mar 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 10 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा आज खुलेगा। मतगणना के लिए बनाए गए दोनों केंद्रों पर बैरिकेडिंग आदि का कार्य पूरा हो चुका है। शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे से एफसीआई गोदाम बेलइसा  और कृषि विश्वविद्यालय कोटवा में मतगणना शुरू होगी।


आजमगढ़ जनपद की दसों विधानसभा सीटों से 116 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चार मार्च को हुए मतदान में कुल 56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद होकर स्ट्रांग रूम में पहुंच गई थी। जहां उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया था। प्रशासन ने मतगणना के लिए दो केंद्र का निर्धारण किया है। एक केंद्र पर पांच विधानसभा की गणना होनी है। एफसीआई गोदाम बेलइसा में सगड़ी, गोपालपुर, अतरौलिया, सदर और मुबारकपुर की मतगणना होगी। वहीं कृषि विश्वविद्यालय कोटवा में मेंहनगर, लालगंज, दीदारगंज, फूलपुर और निजामाबाद की मतगणना होगी।
विज्ञापन



 मतगणना के लिए एक हाल में 15 टेबल लगाया गया है। जिसमें 14 टेबल मतगणना कार्मिकों के लिए और एक टेबल आरओ के लिए लगाई गई है। एक टेबल पर चार कार्मिक तैनात किए गए हैं। इस प्रकार 10 विधानसभाओं के लिए कुल 600 मतगणना कार्मिकों की तैनाती गई है। इसके अलावा 160 मतगणना कार्मिकों को रिजर्व में रखा गया है। मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग की जा चुकी है। मीडिया कर्मियों के लिए अलग से मीडिया सेंटर बनाया गया है। मुख्य मार्ग से मतगणना स्थल तक सिर्फ मतगणना एजेंटों को और मतगणना कार्मिकों केे जाने की इजाजत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed