फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Staff found absent in Jigni and Mehnagar during CMO's inspection; explanation sought.

Azamgarh News: सीएमओ के निरीक्षण में जिगनी और मेंहनगर में कर्मचारी अनुपस्थित मिले, मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 11 Oct 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Staff found absent in Jigni and Mehnagar during CMO's inspection; explanation sought.
सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने शनिवार को सीएचसी जिगनी और पीएचसी मेंहनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। मेंहनगर में नियमित कर्मचारी उपस्थित पाए गए, जबकि अनुपस्थित कर्मियों में अधिकांश संविदाकर्मी हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने संबंधित कर्मचारियों से दो दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन रोकने की संस्तुति के साथ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीएमओ सबसे पहले सीएचसी जिगनी पहुंचे। यहां उपस्थिति पंजिका की जांच में डॉ. अखिलेश, मृत्युंजय पांडेय (लैब टेक्नीशियन) और अमित कुमार (डेंटल हाइजीनिस्ट) अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद वे पीएचसी मेंहनगर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और मरीजों को दिए जा रहे उपचार की स्थिति का जायजा लिया। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में नियमित कर्मचारी उपस्थित मिले, जबकि कई संविदाकर्मी अनुपस्थित पाए गए।
सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने कहा कि अनुपस्थित कर्मचारियों को दो दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देना होगा। निर्धारित समय में जवाब नहीं देने या जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर वेतन रोकने की संस्तुति करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

--वर्जन
कर्मचारियों की अनुपस्थिति से मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं। इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। लापरवाही, अनुशासनहीनता और कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। -डॉ. एनआर वर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed