फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The existence of puddles is disappearing

Azamgarh News: मिटता जा रहा पोखरियों का अस्तित्व

Sun, 28 May 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
The existence of puddles is disappearing
सरकार जहां भूगर्भ जलस्तर को बचाने के लिए अमृत सरोवरों का निर्माण करा रही है तो वहीं दूसरी ओर लोग इनका अस्तित्व मिटाने पर तुले हुए हैं। नगर पालिका क्षेत्र में कई पोखरियां हैं जिनके नाम से लोग लोग उस मुहल्ले को जानते थे आज वह अतिक्रमण के कारण अपना अस्तित्व के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। सरकार की ओर से पोखरे और पोखरियों को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन कहीं भी पोखरे और पोखरियों को अतिक्रमणमुक्त नहीं कराया गया है। सब कागजों पर चल रहा है। इनकी रिपोर्ट भी शासन को भी भेज दी गई है। नगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में कोइरिया पोखरा काफी बड़े भूभाग में फैला हुआ था। पूरे सिविल लाइंस क्षेत्र का पानी इसी पोखरे में आता था। वर्तमान में यह पोखरा अवैध कब्जे की भेंट चढ़ चुका है। बंधे की तरफ से आने वाले पानी को यहां तक और पोखरे में पानी के अधिक होने पर नदी में गिराने के लिए बनाई गई पुलिया और नाला भी अतिक्रमित हो चुका है। नाले के आकार को छोटा कर लोगों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। ऐसे में मुख्य मार्ग पर पानी जमा होने लगा है। ज्योति निकेतन स्कूल के सामने अतलस पोखरा है। पूरा मुहल्ला इसी नाम से जाना जाता है। यह पोखरा भी अतिक्रमण की जद में है। धीरे-धीरे लोग निर्माण कराकर इस पर कब्जा करते जा रहे हैं। तत्कालीन जिलाधिकारी ने इसे बचाने के लिए इसे पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया था। लेकिन उनके जाने के बाद यह योजना धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed