फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The entire system collapsed in front of the crowds on the roadways, had to wait for hours

रोडवेज पर उमड़ी भीड़ के आगे पूरी व्यवस्था हुई धड़ाम, घंटों करना पड़ा इंतजार

Sat, 12 Dec 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
The entire system collapsed in front of the crowds on the roadways, had to wait for hours
रोडवेज परिसर में बस के घुसते ही टूट पड़े परेशान यात्री।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सबसे अधिक जरूरत के वक्त परिवहन विभाग की सेवाएं यात्रियों के लिए नाकाफी साबित हो रही है। दिल्ली, लखनऊ, फैजाबाद व वाराणसी रूट के लिए यात्रियों की भारी भीड़ है, लेकिन मांग के अनुरूप बसें उपलब्ध नहीं कराई जा पा रही है। रोडवेज पर उमड़ने वाली भीड़ के आगे पूरी व्यवस्था ही धड़ाम हो गई है। विवश होकर यात्री कोविड-19 के नियमों को ताक पर रखकर रोडवेज की बसों में सफर कर रहे हैं। वहीं यात्रियों की भीड़ देखकर अपनी यात्रा तक स्थगित करनी पड़ी। आजमगढ़ रिजनल में कुल सात डिपो हैं। जिसमें डा. अंबेडकर डिपो, बलिया, बेल्थरा, दोहरीघाट, मऊ शाहगंज व आजमगढ़ डिपो शामिल है। रिजनल से कुल 408 बसों का संचालन होता है। शनिवार को रोडवेज पर एकाएक भीड़ हो गई। लोगों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा था। उधर, कम बसों के संचालन से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्री बार-बार पूछताछ काउंटर पर जाकर बसों की जानकारी ले रहे थे। सबसे अधिक बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को हुई।
विज्ञापन

बसों में बैठने को लेकर रही मारामारी
रोडवेज पर बसों की कमी से यात्रियों को जूझना पड़ा रहा था। जैसे ही कोई बस आकर परिसर में खड़ी होती वैसे ही यात्रियों की भीड़ बसों की ओर उमड़ रही थी। बसों में बैठने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। चंद समय में ही बसें फुल हो जा रही थी। ऐसे कई यात्री थे जो खड़े होकर बसों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

डिपो से ही फुल होकर निकल रही थी बसें
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग ने वर्कशॉप में खड़ी बसों को भी रवाना करना शुरू कर दिया। जैसे ही यात्रियों की इसकी सूचना मिली वह डिपो में ही पहुंचकर उसमें सवार हो गए। वर्क शॉप से ही बसें फुल होकर निकल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. अंबेडकर डिपो की 30 से अधिक बसें खराब
रोडवेज परिसर में डा. अंबेडकर डिपो का वर्कशॉप है। वर्तमान में डा. अंबेडकर डिपो की 30 से अधिक बसें बंद पड़ी हैं। जिन बसों में मामूली गड़बड़ियां रही उन्हें ठीक कराकर बसों को रवाना किया गया। जिससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली।
इन रूटों पर रही अधिक समस्या
यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, फैजाबाद व गोरखपुर की रूटों पर जाने वाले बसों की कमी रही। जिससे यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा।

गाजियाबाद रिजनल से मंगाई 40 बसें
आजगमढ़। रोडवेज पर शनिवार को यात्रियों की भीड़ अधिक हो गई। बढ़ती भीड़ को देख रोडवेज कर्मियों के पसीने छूट गए। एआरएम ललित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इसके चलते बसों की कमी पड़ गई है। गाजियाबाद रिजनल से 40 बसें मंगाई जा रही है। वहीं अन्य रूटों पर चल रही बसों को निर्देश दिया गया है कि वह गंतव्य तक पहुंचने के बाद तत्काल वापस लौटें, जिससे की बसों की कमी दूर हो सके। इसके साथ ही दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर व वाराणसी सहित अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।

रोडवेज परिसर में बस के घुसते ही टूट पड़े परेशान यात्री।-प्लान खबर की फोटो

रोडवेज परिसर में बस के घुसते ही टूट पड़े परेशान यात्री।-प्लान खबर की फोटो- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed