फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The enchanting magic of fame, enlightened with folk arts

छा गया हुनर का जादू, लोक कलाओं से सराबोर हुआ माहौल

Wed, 27 Dec 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 27 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
The enchanting magic of fame, enlightened with folk arts
rang mahotsav - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। हुनर संस्थान के तत्वाधान में आयोजित रंग महोत्सव का मंगलवार की शाम वेस्ली इंटर कॉलेज में रंगारंग आगाज हुआ। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की।
विज्ञापन


महोत्सव का पहला दिन जहां अश्लीलता पर प्रहार के नाम रहा तो वहीं विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों को देख कर ऐसा लगा कि जैसे वेस्ली इंटर कॉलेज में लघु भारत उतर आया है।
विज्ञापन


पांच दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव की शुुरूआत पर स्वागताध्यक्ष अभिषेक जायसवाल, अध्यक्ष मनोज यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को बुके व अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि कलाकारों का यह मेला लोक संस्कृतियों के उत्थान में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष इंदिरा जायसवाल ने किया। महोत्सव की शुरूआत गणेश वंदना से हुई। जीडी ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने आकर्षक समूह नृत्य की प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया।

इसके पश्चात कोरापुर कल्चरल सोसायटी द्वारा मनमोहक लोकनृत्य की प्रस्तुति हुई। नादब्रहम नागपुर के कलाकारों ने शीतल राठौर के निर्देशन में कथक नृत्य प्रस्तुत किया। मॉडर्न एजुकेशनल सेंटर तुम्बा, ओड़िशा के ओडिशी समूह नृत्य की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को नई ऊर्जा प्रदान की।

उत्कल संगीत समाज कटक, ओड़िशा के एकल शास्त्रीय नृत्य जिसे शीतल शिवांगी ने प्रस्तुत किया को खूब सराहना मिली। नवरंग आर्ट एण्ड कल्चर जादवपुर पश्चिम बंगाल के कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया।

प्रिया डांस एकेडमी ओड़िशा  के देवा प्रिया मन्ना की शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। नृत्यों के दौर के बाद नाटकों का दौर देर शाम शुरू हुआ। मां दुर्गा एजुकेशनल एण्ड कल्चरल सोसायटी गंजम ओड़िशा द्वारा नाटक ‘ब्रेन गेन डाटकाम’ की शानदार प्रस्तुति हुई।

दूसरी नाट्य प्रस्तुति आन्दोलन संस्थान खुर्दा ओड़िशा द्वारा नाटक ‘समय’ की प्रस्तुति हुई। देर रात तक नाटकों एवं नृत्यों की शानदार प्रस्तुति चलती रही। इस अवसर पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, मनोज बरनवाल, निलिमा श्रीवास्तव, विजयलक्ष्मी मिश्रा, अजेंद्र राय, नीरज अग्रवाल, मनीष रत्न अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

संचालन आयोजक सचिव सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया। महोत्सव को सफल बनाने में गौरव मौर्य, शशिभूषण शर्मा, मनोज कुमार मौर्य, राकेश, अमरजीत विश्वकर्मा, मनीष, बीरेंद्र सागर, रवि चौरसिया, सत्यम शर्मा, कमलेश सोनकर, शशि सोनकर, राज अहमद, कौशल, सुनील मौर्या, जावेद, सावन प्रजापति आदि जुटे हुए है।

राष्ट्रीय साहित्य कला संस्थान के तत्वावधान में नगर के हरबंशपुर क्षेत्र स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित 16वें रंग महोत्सव का मंगलवार की देर शाम रंगारंग शुभारंभ हुआ। एसडीएम सदर प्रशांत कुमार और फिल्म स्टार मोनालिसा और विक्रांत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप का प्रज्ज्वलन किया। इसके बाद प्रत्यक्षा तिवारी द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति की गई।

मंगलवार की शाम रंग महोत्सव का पहला दिन स्व. बगेदू यादव को समर्पित रहा। महोत्सव में विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों ने नृत्य और नाटकों की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। उत्तर प्रदेश का मशहूर धोबिया नृत्य उमेश कन्नौजिया द्वारा प्रस्तुत किया गया।

उसके बाद यू ट्यूब चैनल के शुक्ला ब्रदर्स द्वारा लोक गायन पर वेस्टर्न डांस की अद्भूत प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी गई। डीडीसी देवरिया द्वारा आलिया के लीड में वेस्टर्न ग्रुप की जबरदस्त प्रस्तुति की गई। रंग महोत्सव में उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य का खूब लुत्फ उठाया।

फिल्म स्टार मोनालिसा और विक्रांत सिंह ने दर्शकों से बातचीत की। फिल्म सुपर स्टार मोनालिसा ने कहा कि मैं आजमगढ़ की बहू हूं और इतना प्यार मान सम्मान मिला जिसके लिए मैं बेहद आभारी हूं। रंग महोत्सव में विक्रांत सिंह की आने वाली फिल्म ‘पाकिस्तान में जय श्रीराम’।

विक्रांत सिंह को फिल्म अभिनय के लिए आजमगढ़ गौरव से सम्मानित किया गया और मोनालिसा को कला श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। फिल्म निर्माण क्षेत्र में फिल्म निर्माता श्रवण अग्रवाल और शिव नरायन सिंह को पूर्वांचल गौरव सम्मान से और आलिया को नृत्य के लिए प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया।


अतिथियों का स्वागत समाजसेवी अभिषेक जायसवाल दीनू और विवेक गुप्ता ने किया। इस मौके पर संयोजन अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव संरक्षक, अशोक श्रीवास्तव, राजेंद्र अग्रवाल, रमाकांत वर्मा, मनोज बर्नवाल, नीलिमा श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed