फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The dead body of the missing teenager was found in the canal, the death toll was seven

हादसे में लापता किशोर का नहर में मिला शव, मरने वालों की संख्या हुई सात

Mon, 29 Aug 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the missing teenager was found in the canal, the death toll was seven
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र में शनिवार की रात हुए हादसे के बाद लापता हुए किशोर का शव रविवार की सुबह नहर से बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को गांवों में लाया गया, परिजनों के अलावा ग्रामीण भी शोकाकुल हो गए। राजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के एकरामपुर गांव से शनिवार की शाम को शिव प्रकाश (27) अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी मीना देवी (25), पुत्री अनुष्का (02) व चचेरे भाई पिंटू यादव (19) व अपूर्ण यादव (15) व चचेरी बहन सरिता (20) के साथ गांव के ही एक व्यक्ति के कार से विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए निकले। कार गांव का ही हरेंद्र यादव (28) चला रहा था। चालक हरेंद्र व सरिता के अलावा सभी की सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम सभी के शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राजघाट पर परिजनों ने एक साथ ही सभी का अंतिम संस्कार किया। इस हादसे में बाइक सवार सुशील सरोज (30) की भी मौत हो गई थी। सुशील का शव उसके गांव मिर्जा जगदीशपुर थाना बरदह पहुंचा तो वहां भी परिजनों में कोहराम मच गया। सुशील की दुर्घटनाग्रस्त कार की चपेट में आकर मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed