फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The dead body of a young man found on a railway track by a train

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का ट्रेन से कटा शव

Mon, 10 May 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man found on a railway track by a train
फूलपुर/मेजवां। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत रेलवे डगरा के पास सोमवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने रेलवे लाइन पर एक युवक का ट्रेन से कटा शव देखा। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

स्थानीय खुरासो रोड रेलवे स्टेशन व नगर पंचायत कार्यालय फूलपुर के पीछे रेलवे डगरा के पास ट्रैक पर शव पड़ा था। सुबह लोग टहलने निक ले तो शव को देखा। रेलवे लाइन के पास ही एक साइकिल भी खड़ी थी और वहीं एक मोबाइल भी गिरी थी। सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। कई घंटे के बाद मृतक की पहचान 20 वर्षीय राज यादव पुत्र राजेश यादव निवासी दुर्वासा छावनी थाना कोतवाली फूलपुर के रुप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार भोर में वह साइकिल से टहलने के लिए निकला था। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed