फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The commissioner inspected the roadways premises, tested the facilities of migrant laborers

कमिश्नर ने रोडवेज परिसर का किया निरीक्षण, प्रवासी मजदूरों की सुविधाओं का लिया जायजा

Thu, 30 Apr 2020 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
The commissioner inspected the roadways premises, tested the facilities of migrant laborers
रोडवेज पर बाहर से पहुंच रहे लोगों के बारे में जनकारी लेती मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। प्रयागराज से बसों के माध्यम से लाए गए छात्र-छात्राओं और अन्य राज्यों व जनपदों से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए स्थानीय स्तर पर की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लेने मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को रोडवेज परिसर पहुंचीं। बताया कि प्रयागराज से अब तक लगभग 1800 छात्र-छात्राएं आ चुके हैं। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज के प्रथम तल पर बड़े हाल में जहां बाहर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है, का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें सक्रिय पाई गईं। अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. एनएल यादव ने बताया कि प्रयागराज से आये बच्चों की थर्मल स्कैनिंग के साथ अन्य माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण किया। कोई मामला संदिग्ध नहीं पाया गया। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रयागराज एवं मध्य प्रदेश से और लोग भी आ रहे हैं। 31 अस्थायी स्क्रीनिंग कैंप और आश्रय स्थल स्थापित किए गए हैं। इसकी कुल क्षमता 3200 की है। मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने हरबंशपुर स्थित निरंकारी भवन में बने कम्यूनिटी किचन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय किचन की साफ सफाई संतोषजनक पाई गयी। जनपद में कुल 13 कम्युनिटी किचन स्थापित हैंतथा सभी सरकारी हैं। इनसे प्रतिदिन 1441 नागरिकों को लाभान्वित किया जाता है। मऊ में चार सरकारी और एक स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा संचालित किचन हैं। इनसे प्रतिदिन 1078 लोगों को और बलिया में तीन सरकारी और 15 स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा संचालित हैं जिनसे प्रतिदिन 1840 नागरिकों को लाभान्वित किया जाता है।
विज्ञापन

रोडवेज परिसर में तीन मंडलीय अधिकारियों की ड्यूटी
आजमगढ़। मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने प्रयागराज में अध्ययनरत छात्र छात्राओं एवं अन्य दूसरे स्थानों से सरकारी बसों के माध्यम से जनपद में आ रहे लोगों की संबंध में त्वरित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए तीन मंडलीय अधिकारियों उप श्रमायुक्त रोशन लाल, क्षेत्रीय खादी ग्रामोद्योग अधिकारी और उप निदेशक मत्स्य की रोडवेज परिसर में ड्यूटी लगाई है। मंडलायुक्त ने बताया कि तीनों अधिकारी 8-8 घंटे की शिफ्टवार ड्यूटी के दौरान सरकारी बसों के माध्यम से आने वाले लोगों की संख्या, उनके स्वास्थ्यप रीक्षण, विश्राम, खान पान आदि सहित अन्य बिन्दुओं के संबंध में त्वरित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed