फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The city will be drenched in the colors of patriotism on Independence Day, programs will be held from morning to evening

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में सराबोर होगा शहर, सुबह से शाम तक होंगे कार्यक्रम

Sat, 14 Aug 2021 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
The city will be drenched in the colors of patriotism on Independence Day, programs will be held from morning to evening
आजमगढ़। जिले के गांवों से लेकर शहर तक रविवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 75वें स्वतंत्रता दिवस की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन कोरोना के नियमों के पालन संग होगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी सरकारी भवन व ऐतिहासिक भवनों को रोशन कर दिया गया है। सुबह से शाम तक रंगारंग व देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की धूम शहर से लेकर गांवों तक में होगी।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय पुलिस लाइन प्रांगण में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सादगी के साथ मनाया जाएगा। समारोह के दौरान कोविड-19 के बचाव संबंधी सोशल डिस्टेंस तथा मास्क सहित सभी नियमों का अनुपालना किया गया है। बताया कि सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण सुबह आठ बजे एवं समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण सुबह नौ बजे से किया जाएगा। उन्होंने समारोह के सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए विभिन्न विभागों की ड्यूटियां निर्धारित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि समस्त विद्यालयों में 15 अगस्त का कार्यक्रम किया जाएगा, इसकी मानिटरिंग जिला विद्यालय निरीक्षक व बीएसए करेंगे। प्रशासन द्वारा जिला के सभी शहरी, कस्बों व गांवों में महापुरूषों और शहीदों की प्रतिमाओं को साफ-सूथरा करा दिया गया है। साथ ही शहर क्षेत्र के समस्त चौराहों पर फौव्वारों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed