{"_id":"6337371d58615110a60eb820","slug":"the-assailants-escaped-with-60-thousand-rupees-azamgarh-news-vns6768410176","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 हजार रुपये लेकर फरार हुए उचक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 हजार रुपये लेकर फरार हुए उचक्के
विज्ञापन
बूढ़नपुर। बाजार में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालकर घर जा रहे उपभोक्ता के 60 हजार रुपये उचक्कों ने उड़ा दिये। पीड़ित ने इसकी सूचना बैंक के बाहर मौजूद सिपाही को दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी लालबहादुर मौके पर पहुंचे। जांच की।
तहसील क्षेत्र के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी रामदरस मौर्य शुक्रवार को अपराह्न दो बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे। 60 हजार रुपया निकाल कर बाहर निकले। अपनी साइकिल से घर की तरफ जाने लगे। इसी वक्त उचक्के पहुंचे और बाइक से साइकिल में टक्कर मार दी। इसके बाद बहस करने लगे। इसी दौरान किसी उचक्के ने मौका देखकर उनका धन रखा हुआ बैग उड़ा दिया।
सुरक्षा की बात करें तो मौका ए वारदात पुलिस से मात्र 200 मीटर दूर है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस प्रशासन और बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उनका आरोप है कि पुलिस प्रशासन द्वारा बूढ़नपुर चौक पर किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ बूढ़नपुर शॉप पर डग्गामार वाहनों द्वारा जाम की समस्याएं देखने को मिलती है जिसके कारण लोगों का ध्यान भटक जाता है और जाम में गिरोह आसानी से अपना हाथ साफ कर जाते हैं। यह पहली घटना नहीं है इस तरह की और भी घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस द्वारा मामले की खुलासा करने के बजाए इस मामले में लीपापोती भी की जा रही है।
तमंचा से धमकाकर व्यवसायी से 30 हजार की लूट : आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर के समय बाइक सवार जूता व्यवसायी को तमंचा सटा कर बाइक सवार बदमाश ने 30 हजार रुपये लूट लिये। बाजार में क्षेत्र के चकिया गांव निवासी अवसार अहमद की जूता की दुकान है। शुक्रवार को वह खाना खाने के लिए बाइक से घर जा रहा था। फरिहा रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा तो तीन बाइक से आए पांच बदमाशों ने ओवर टेक कर रोक लिया और तमंचा सटा दिया। 30 हजार रुपये लूट कर भाग गये।