फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The administration removed the encroachment made by the former minister

Azamgarh News: पूर्व मंत्री द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवाया

Tue, 23 May 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
The administration removed the encroachment made by the former minister
सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने को लेकर प्रशासनिक अमले ने शहर के हाफिजपुर में पीडब्लूडी की दो हजार स्क्वायर मीटर जमीन पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित किया। इस पर पूर्व मंत्री व विधायक का अवैध कब्जा भी था। प्रशासन ने कुछ अतिक्रमणों को हटवाया तो शेष को तीन दिन में स्वयं हटाने का कब्जेदारों को निर्देश दिया। एसडीम सदर ज्ञान चंद गुप्ता के अनुसार, आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर हाफिजपुर में पीडब्लूडी की 2000 स्क्वायर मीटर जमीन है। जिसे सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित किया गया था। अधिग्रहण के बाद भी उक्त जमीन पर 1975 से खातेदारों का कब्जा था। जिसे दुरुस्त करा कर सड़क खाते में अंकित करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस जमीन पर नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। इस जमीन में एक गाटे पर पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव का अतिक्रमण था। जिसे हटवा दिया गया। अन्य अतिक्रमणकारियों को तीन दिन में अंदर स्वयं अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया गया है। पूर्व मंत्री के अलावा अन्य अतिक्रमणकारियों में सुबास, गोपाल कृष्ण, विजय कृष्ण व पूर्णमासी आदि शामिल हैं। एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने बताया किसरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाने की कवायद की जा रही है। जिस जमीन से अतिक्रमण हटवाया गया वह पूर्व मंत्री का था, अन्य को स्वयं हटवाने का निर्देश दिया गया है। यदि वे स्वयं अतिक्रमण नहीं हटवाते हैं तो प्रशासन हटवाएगा और उसका खर्च भी वसूल करेगा। उधर, पूर्व मंत्री ने बताया कि मामला कोर्ट में है। रही बात अतिक्रमण हटाने की तो वह स्वंय उन्होंने ने ही हटवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed