फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The accused who came for bail escaped from the SDM court

जमानत के लिए आया मुजरिम एसडीएम कोर्ट से फरार

Fri, 30 Sep 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The accused who came for bail escaped from the SDM court
सगड़ी। एसडीएम न्यायालय में बृहस्पतिवार को जमानत के लिए आया मुजरिम जमानत मिलने के पूर्व ही फरार हो गया। मुजरिम के फरार हो जाने के बाद उसे लेकर तहसील आए पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस जब तक उसे पकड़ती वह एसडीएम न्यायालय से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर भाग चुका था। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और चालान किया।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव निवासी प्रमोद यादव पुत्र राजधारी यादव को मारपीट के मामले में पुलिस ने पकड़ा था। उसका शांतिभंग में चालान किया गया था। बृहस्पतिवार को रौनापार थाना पुलिस उसे लेकर एसडीएम कोर्ट जमानत के लिए पहुंची। परिजन व जमानतदार अधिवक्ता जरूरी कागजात आदि तैयार करवा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान पुलिस को चकमा देकर मुजरिम प्रमोद एसडीएम कोर्ट से फरार हो गया। एसडीएम राजीव रतन सिंह की कोर्ट से मुजरिम के फरार होने की जानकारी होते ही परिसर में हड़कंप मच गया। साथ लेकर आए पुलिसकर्मी सकते में आ गए। इस बीच किसी ने सूचना दी कि वह नहर के रास्ते को पकड़ कर वह भाग रहा है। इसपर पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया। लेकिन तब तक वह कोर्ट से 1.5 भाग चुका था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे खालिसपुर गांव के पास से पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस उसे लेकर एसडीएम कोर्ट पहुंची। जहां एसडीएम ने उसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने बताया कि जब उसे कोर्ट में लाया गया तो कुछ लोगों ने बताया कि छह माह के पहले तुम्हें जमानत नहीं मिलेगी। इसके चलते ही वह मौका देख कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed