फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tehsildar Sadar slapped a shopkeeperDM transferred him after the video went viral

Azamgarh News: दुकानदार को तहसीलदार सदर ने मारा थप्पड़ वीडियो वायरल होने पर डीएम ने किया तबादला

Mon, 16 Jun 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar Sadar slapped a shopkeeperDM transferred him after the video went viral
आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अजमतपुर कोडर गांव में रविवार को पहुंचे तहसीलदार सदर शैलेश कुमार ने दुकानदार को थप्पड़ मार दिया। इस मामले का वीडियो वायरल हो गया था।
विज्ञापन

इसे संज्ञान में लेकर डीएम रविंद्र कुमार ने तहसीलदार सदर का सगड़ी स्थानांतरण कर दिया है। वहीं सगड़ी में तैनात तहसीलदार विवेकानंद दुबे को सदर तहसीलदार बनाया।
विज्ञापन

बताते चलें कि अजमतपुर कोडर गांव में अतलस पोखरे के पास गुलशन कुमार प्रजापति ने गुमटी में दुकान खोल रखी है। उसके खिलाफ तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत की गई थी। इसकी जांच सदर तहसीलदार शैलेश कुमार को सौंपी गई थी। रविवार की शाम शिकायत मिलने पर तहसीलदार गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान किसी बात को लेकर तहसीलदार ने दुकानदार को थप्पड़ जड़ दिया था। इसका वीडियो वायरल हो गया। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर तहसीलदार का स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed