फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teenager dies after being hit by a chariot

Azamgarh News: रथ की चपेट में आकर किशोर की मौत

Tue, 06 Jun 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by a chariot
थाना क्षेत्र के चौफला पूरादुबे गांव में रविवार की रात एक बजे बरात से लौट रहे रथ की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। उधर, चालक मौके पर रथ छोड़ कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।चौफला पूरादुबे गांव निवासी शिवा धरिकार (17) पुत्र अखिलेश रविवार की रात लगभग एक बजे अपने घर के बाहर लघुशंका के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते से किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे दूल्हे वाले रथ ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद रथ चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। परिजन व ग्रामीण शिवा को लेकर फूलपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शिवा मां-बाप का इकलौता पुत्र था उसकी एक बहन बतायी गई है। शिवा की मौत पर घर वाले बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed