{"_id":"6aaaf03c9ea8bb81fe01fca2","slug":"the-pandal-is-resounding-with-chants-of-ganpati-bappa-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-157231-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गणपति बप्पा के जयघोष से गूंज रहा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गणपति बप्पा के जयघोष से गूंज रहा पंडाल
विज्ञापन
बरदह बाजार में स्थापित श्रीगणेश जी की प्रतिमा। संवाद
बरदह बाजार में क्षेत्रवासियों की ओर से आयोजित श्री गणपति बप्पा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव स्थल पर भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। प्रतिदिन होने वाली आरती, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों से बाजार का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
शाम होते ही महोत्सव स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है। आरती के दौरान घंटियों की गूंज और भक्ति गीतों के बीच ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठता है। श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
महोत्सव स्थल पर देर शाम तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहता है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने की अपील की है।